डबल इंजन की सरकार सिंगल इंजन भी नहीं दे सकी शिवहर को : लवली आनंद

MADHUBAN (EAST CHAMPARAN) : किसान हर मोर्चे पर विफल तथा किसान विरोधी है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। उक्त बातें पूर्व सांसद लवली आनंद ने प्रखंड क्षेत्र के गुरमिया ग्राम में आयोजित एक लघु किसान बैठक के संबोधन में कही। उन्होंने किसान से 29 दिसंबर को ढाका पहुंचकर अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज से दबे हुए हैं। फसलों के उचित मूल्य नहीं मिल रहे हैं। चीनी मिले बंद होती जा रही हैं । सस्ते खाद बीजों का अभाव होता जा रहा है। सिंचाई की सुविधाएं पूरी तरह से ठप हैं। उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि अपनी समस्याओं से सरकार को रू-ब-रू करावें।

श्रीमती आनंद ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण कि बात है कि कृषि मंत्री एवं सहकारिता मंत्री इसी क्षेत्र के हैं फिर भी क्षेत्र के किसान बदहाल हैं ।वर्तमान सांसद की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी विकासात्मक कार्यों का क्रियान्वयन नहीं हुआ है। 1996 में आनंद मोहन जी के प्रयासों द्वारा स्वीकृत रेल मार्ग के कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ।बिहार में शिवहर ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां रेल सेवा अनुपलब्ध है। डबल इंजन की सरकार मिलकर शिवहर को सिंगल इंजन भी नहीं दे सकी। मौके पर चेतन आनंद ,डॉ अजय सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अजीत सिंह, बाल्मीकि सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सोनू सिंह, कैलाश सिंह, मदन सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading