मुजफ्फरपुर : में गोलीबारी, ब’म वि’स्फोट व बवाल मामले में 25 वर्षों से फरार दो आरोपित गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में गोलीबारी, बम विस्फोट व बवाल मामले में 25 वर्षों से फरार दो आरोपित गिरफ्तार। बैरिया में करीब 25 वर्षों पूर्व हुए बवाल मामले में फरार दो आरोपितों को अहियापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन दोनों की पहचान छपरा भेल्दी के भोला ङ्क्षसह और अनिल ङ्क्षसह के रूप में हुई है। अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही। पुलिस का कहना है कि 1997 में अहियापुर के बैरिया में जमकर बवाल हुआ था।

इस दौरान गोलीबारी व बम विस्फोट भी किया गया था। इसी मामले में दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। नाम व पते का सत्यापन करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। थाना लाए जाने के बाद उसे छोड़े जाने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के यहां पैरवी पहुंचने लगा, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। इसको लेकर थाने में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.