सुर्खियों में एक बार फिर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पत्नी ने क्या लगाया आ’रोप, जानें पूरा मामला…

आरा। भोजपुरी के स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से आरा फैमिली कोर्ट में त’लाक के लिए अर्जी दी है। बताया जाता है कि पवन सिंह ने पिछले साल नौ अक्टूबर 2021 को त’लाक की अर्जी दी थी। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह गुरुवार को आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थी जिसके बाद इस बात की जानकारी सामने आई।

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह पर उनकी पत्नी के कई गं’भीर आ’रोप लगाए हैं। ज्योति सिंह के मुताबिक उनका दो बार गर्भपात कराया जा चुका है। इसके साथ ही मा’रपीट और गा’ली गलौच का भी आ’रोप लगाया है। ज्योति सिंह आज आरा फैमली कोर्ट में अपनी बात रखी है। हालांकि पवन सिंह आज नहीं आ सके।

 

अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अ’त्याचार करते थे।

 

शादी के बाद से दोनों के बीच वि’वाद चल रहा था। अधिवक्ता ने कहा कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ मा’रपीट, गाली-गलौच करते थे। पवन सिंह ने आरा कुटुंब न्यायालय में त’लाक की अर्जी दी है।

 

वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने आज आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंच कर अंतरिम भरण पोषण की न्यायालय से मांग की। पीड़िता के अधिवक्ता ने जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.