राघोपुर में भी’षण आग से 42 घर जलकर राख, 14 वर्षीय लड़की की जलने से मौ’त

वैशाली : भीषण गर्मी के कारण बिहार (Bihar) में आए दिन आग लगने (Fire Incident) की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार को वैशाली (Vaishali) जिले के राघोपुर में आग लगने से 42 घर जलकर खाक हो गए। इस हा’दसे में 14 वर्षीय एक लड़की की जलकर मौ’त हो गई है।

घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चकसिगार पंचायत के रामपुर करारी बरारी गांव की है। बताया जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। आग में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई जिसका इलाज कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक होरिल महतो के घर में आग लगी थी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने आसपास के 42 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जिनका आशियाना उजड़ गया उन लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।

अगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों के घरों का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे अब वो खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सचिंद्र कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर राम ठाकुर राघोपुर सहित थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सचिंद्र कुमार ने मृतक लड़की के परिजनों को तत्काल चार लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि पीड़ित सभी परिवारों को गुरुवार की सुबह तक पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.