नीतीश को राजद से मिला ऑफर, जदयू की इफ्तार से शामिल होंगे राबड़ी देवी व तेजस्वी

पटना। जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम भी शामिल होंगे। राजधानी के हज भवन में यह आयोजन होगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह और विधायक तेजप्रताप को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राजद प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अगर भाजपा से संबंध तोड़कर इधर-उधर जाने की प्रवृत्ति छोड़ दें तो उनका राजद में स्वागत है। आरजेडी अध्यक्ष ने नीतीश से तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार करने की भी बात कही है।

बिहार राजद अध्यक्ष ने नीतीश के सामने तीन शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार करना होगा। साथ ही भाजपा से संबंध तोड़ना होगा। जगदानंद ने कहा है कि नीतीश अगर डा. राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलने को तैयार हैं तो उनका राजद में स्वागत है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई भूल की है। यदि वह सुधार करते हैं तो हम उन्हें अपने साथ ला सकते हैं। बता दें कि हाल ही में राजद की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार शामिल हुए थे।

विगत हफ्ते भर में यह दूसरा मौका हो सकता है जब नीतीश कुमार, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव एक साथ दिखेंगे। तेजस्वी यादव के इफ्तार में शामिल होने पर नीतीश कुमार ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष के आयोजन में सीएम पहुंचने होने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

 

इस आयोजन में हर दल के नेता शामिल हुए थे। हालांकि नीतीश के राबड़ी आवास पहुंचने पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म हुआ था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.