हाफ लव स्टोरी का हुआ द एंड! प्रेमी ने दे दी जा’न तो प्रेमिका को भी मा’रने पहुंच गए घरवाले

वैशाली जिले के महुआ में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के बाद उपजे विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।

इस घटना में 6 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से चोट लगी। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज महुआ के अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद दो पक्ष आपस में उलझ गए थे।

दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने के बाद महुआ पुलिस मौके पर मामले को शांत करने पहुंची थी।जिसके बाद पुलिस पर ही लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें 6 पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से चोटें आईं। वहीं पुलिस गाड़ी को भी हुई रोड़ेबाजी से काफी क्षति पहुंची।

स्थानीय लोगों ने मौके से पुलिस को खदेड़ दिया था। बाद में बड़ी संख्या पर आसपास के कई थानों की पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस विषय में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पुलिस पहुंची तो पुलिस पर हमला कर दिया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस मामले में गंभीरतापूर्वक आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.