BETTIAH : महिला व्यवसायी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

BETTIAH : नगर के दुर्गाबाग मोहल्ले में मंगलवार की देर रात होटल व्यवसायी पुनम देवी (30) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। तीन वर्ष पूर्व मृतका के पति बलिराम महतो की मौत बीमारी के कारण हो गयी थी। एस पी जयंतकांत ने बताया कि पुनम देवी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। लेकिन आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पुनम देवी अपने तीन बच्चों विशाल कुमार (11), किशन कुमार (8) तथा गूंजा कुमारी (4) के साथ घर में रहती थी।

एमजेके कॉलेज के समीप चाय नास्ता का होटल चलाकर बच्चों का लालन पोषण करती थीं। पुनम के पुत्र विशाल ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक मां उसके तथा भाई बहनों के साथ एक कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। लगभग 11 बजे रात में पुनम ने बच्चों से बोला कि वे लोग टीवी बंद कर कमरे में सो जाए। उसके बाद पुनम दूसरे कमरे में चली गयी। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। बुधवार की सुबह बच्चों की नींद खुली तो देखा कि मां का कमरा अंदर से बंद है।

आवाज लगाने पर भी मां ने कुछ नहीं बोला। तब बच्चों ने आसपड़ोस के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों ने घर के उपरी हिस्से में बने एक वेटिंलेटर के अंदर से कमरे में विशाल को घुसाया। विशाल अंदर गया तो देखा कि उसकी मां एक पाइप में साड़ी के सहारे लटकी हुई है। उसने अंदर से दरवाजा खोला तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान तथा दारोगा धर्मजीत महतो मौके पर पहुंचे, शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया।

नगर पुलिस जब पुनम देवी के घर में पहुंची तो देखा कि पुनम का शव पाइप के सहारे लटका हुआ है। पुनम के कान में मोबाइल का इयर फोन लगा हुआ था। जबकि मोबाइल उसके ब्लाऊज के अंदर था। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से थानाध्यक्ष ने पुनम के शव की जांच करायी तो मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल के आधार पर यह छानबीन में जुटी है कि आत्महत्या करने से पहले पुनम ने किससे बातचीत की थी। जिससे यह पता लग पाए कि आखिर आत्महत्या का कारण क्या है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading