मुजफ्फरपुर। डीएल, आरसी कार्ड, फिटनेस समेत वाहन संबंधी सभी कामों के लिए एक समय सीमा तय की गई है। परिवहन विभाग की अधिकतर सेवाएं आरटीपीएस के तहत हैं।
सभी के लिए समय निर्धारित है। निर्धारित समय पर काम नहीं हो तो इसकी शिकायत प्रथम अपीलीय पदाधिकारी आरटीओ से करने का प्रावधान है।
इसके बाद भी वाहन संबंधी अधिकतर काम के लिए लोग परेशान हैं। जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
इनके लिए आरटीपीएस सेवाएं महज दीवार पर लिखे सुनहरे वादे बन गए हैं। परेशान वाहन मालिक दलालों के झांसे में उन्हें मोटी रकम दे रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

