खगड़िया में ग’ला द’बाकर युवक की ह’त्या, प्रेम प्रसंग में वा’रदात को दिया अं’जाम

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के दहमा राहुलनगर गांव में बुधवार रात गला दबाकर एक यु’वक की ह’त्या कर दी गई। मृ’त युवक घूरन सदा का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत सदा था। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने उसे घर में मृ’त अवस्था में पाया।

मृतक की मां ने बताया कि बेगूसराय जिले के बलिया थानान्तर्गत वोदी गांव की एक लड़की से रंजीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने ननिहाल बेगूसराय जिले के कुस्महौत गांव मे रहता था और लड़की भी वहीं रहती है।

वहीं दोनों संपर्क में आए। एक सप्ताह पहले रंजीत के साथ प्रेमिका भी राहुलनगर आयी थी। चार पांच दिनों के बाद वह अपने गांव गई थी। यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रंजीत के साथ पहले मारपीट की गई उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन के आवेदन के आलोक में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading