पुलिस संग्रहालय का होगा आधुनिकीकरण, जानें क्या कुछ बदलेगा?

पटना : बिहार संग्रहालय की तर्ज पर बिहार पुलिस संग्रहालय का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां स्थापना काल से लेकर अब तक बिहार पुलिस के पोशाक से अस्त्र-शस्त्र में आए बदलाव को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके लिए जल्द ही बिहार पुलिस संग्रहालय को सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय भवन में शिफ्ट करने की योजना है। फिलहाल यह विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पुराने भवन में चल रहा है।

 

पुलिस मुख्यालय भवन के ब्लाक ए में भूतल एवं प्रथम तल पर संग्रहालय के लिए दीर्घाओं का निर्माण भी किया गया है। इन दीर्घाओं में बिहार पुलिस के इतिहास से लेकर वर्तमान कार्यप्रणाली की संपूर्ण झांकी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां डिजिटल डिस्प्ले की भी व्यवस्था की जाएगी।

बिहार संग्रहालय के सहायक संग्रहाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पुलिस संग्रहालय के पुरासामग्रियों का संरक्षण किया जा रहा है। बिहार पुलिस संग्रहालय की स्थापना आठ मई, 1983 को हुई थी।

 

यहां एक छत के नीचे बिहार पुलिस का पूरा इतिहास देखा जा सकता है। संग्रहालय में स्वतंत्रता से पहले और बाद की पुलिस अफसरों की पोशाकें, अस्त्र-शस्त्र, मशीनें, चाबियां, पुराने अखबार, ऐतिहासिक छायाचित्र, निरीक्षक पंजी आदि संग्रहित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading