ग’र्भवती महिला की सं’दिग्‍ध परिस्थित‍ियों में मौ’त

बिहार : सीवान जिले से एक चौंकाने वली घ’टना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई। मृ’तक महिला के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की द’हेज के लिए ह’त्‍या कर दी गई।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने सोने की चेन और अंगूठी न देने पर उनकी बेटी को मार डाला।  पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ का है। यहां के नारायण शाह के पुत्र राहुल गुप्ता की गर्भवती पत्नी ज्योति देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतका के शव को उनके मायके वालों के बाहर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी 16 फरवरी 2022 को पचरुखी भवानी मोड़ निवासी नारायण शाह के बेटे राहुल गुप्ता से धूमधाम से हुई थी।  शादी के बाद लड़की का पति सोने की चेन और अंगूठी की मांग करता था। सोने की चेन और अंगूठी न देने पर वह ज्योति की पिटाई करता था। ज्योति रोते हुए हमेशा यही बातें बताती थी। इसको लेकर उनके पति राहुल को कई बार समझाया भी गया था।

मृतका के परिजनों ने कहा कि ज्‍योति गर्भवती थी और ससुराल वालों ने साज़िश के तहत गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में नगर थाना पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading