बिहार : बे’शर्म दारोगा ने थाने को बना डाला मसाज पार्लर, कपड़े उतार महिला से तेल मालिश

सहरसा : पुलिस विभिन्‍न वजहों से अक्‍सर ही सुर्खियों में रहती है। एक फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने ऐसा कारनामा किया है, जिससे बिहार पुलिस को फख्र करने के बजाय शर्मिंदा होना पड़ रहा है। एक थाना प्रभारी द्वारा एक मजबूर फरियादी महिला का फायदा उठाने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से अपने निर्वस्‍त्र शरीर पर मालिश करवाते दिख रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि थाना प्रभारी ने यह सब पुलिस स्‍टेशन के अंदर करवाया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी के इस कृत्‍य से बिहार पुलिस की छवि को भी धक्‍का लगा है।

दरअसल, बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। पुलिस के कई कारनामे अच्छे होते हैं तो वहीं कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जिसके कारण पुलिस विभाग के लए जवाब देना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सहरसा में सामने आया है। एक वायरल वीडियों में थाने पहुंची फरियादी महिला से थाना प्रभारी तेल मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

थाना प्रभारी शशिभूषण सिन्हा थाने में ही एक महिला से मसाज लेते दिख रहे हैं। उनके ठीक सामने एक और फरियादी महिला कुर्सी पर बैठी हैं। थाने में मसाज लेने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 महीना पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद SP लिपि सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस महिला से दारोगा तेल मालिश करा रहा था, वह किसी केस की पैरवी कराने के सिलसिले में थाना आई थीं. इस दौरान दरोगा शशिभूषण सिन्‍हा ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए महिला से मालिश कराई। खबर यह भी है कि उक्त महिला 1 महीने से अपने भाई के खिलाफ दर्ज केस के मामले में पैरवी के लिए थाना आ रही थीं और दारोगा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.