पूरे अकीदत के साथ मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज

बगहा। सभी मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की आखिरी नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने अल्लाह से देश में अमन, चैन, खुशहाली, आपसी भाईचारा की दुआ मांगी।

नमाज में सभी को ईद की नमाज का समय भी चांद देख कर मनाने को कहा गया। ईद के दिन नगर के वार्ड 31 ईदगाह मोहल्ला में सुबह आठ बजे, मस्तान टोला में सवा आठ बजे, रतनमाला में सुबह आठ बजे, कोल्हुआ चौतरवा में सुबह सवा सात बजे नमाज अदा की जाएगी।

अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा करने का समय निर्धारित किया गया है। रमजान में ईद से पूर्व परिवार के सभी सदस्यों के नाम से फितरा निकाला जाना आवश्यक है। इस साल प्रति व्यक्ति बच्चा, महिला, वृद्व प्रत्येक पर 35 रुपये फितरा इमारत सरैया पटना ने निर्धारित किया है।

 

इसकी जानकारी देते मुफ्ती मो. गयासुद्दीन ने बताया कि ईद की नमाज से पूर्व इसे हर हाल में अदा करना वाजिब है। इस राशि को अनाथ, गरीब, विधवा, असहाय को देना जरूरी है। ताकि वे लोग भी ईद खुशी के साथ मना सकें। मुफ्ती ने बताया कि जिस इंसान के पास साल में 40 हजार से अधिक बचत होती है।

इसमें आभूषण,फसल, नकद आदि शामिल है। साल में बचत का ढाई प्रतिशत राशि देना फर्ज करार दिया गया है। रमजान में हर गुनाह से बचना आवश्यक है गिबत, झूठ, कम वजन करना, बुरी निगाह, हराम खाना, मां बाप की नाफरमानी करना, शराब पीना, लड़ाई,घृणा करना पूरी तरह से प्रतिबंध है। रमजान में एक नेकी पर 70 नेकी अल्लाह देता है। इस माह में अधिक से अधिक कुरान की तलावत करने के साथ इबादत करनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading