आंधी-पानी में गिरा पेड़ : दो बहनों की मौ’त, 6 माह की मासूम भी घा’यल

खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा में दो सगी बहनों की पेड़ से दबकर मौत हो गई। जबकि एक 6 माह का शिशु घायल हो गया । जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी सीओ और बेलदौर पुलिस को दी गई।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बलैठा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी नकुल मुनि की 11 वर्षीय पुत्री लूसी कुमार, 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की पेड़ से दबाकर मौत हो गई। जबकि सबसे छोटी पुत्री अनुष्का कुमारी घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज आंधी, बारिश व औलावृष्टि आया था जिसके कारण पीपल का पेड़ फूस के घर पर गया। जिसमें परिवार के सभी सदस्य सोया हुआ था। पेड़ गिरने से जोड़दार आवाज हुआ। अंधेरा के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। जैसे ही मृतक की मां घर पर गिरा पेड़ देखी तो चिल्लाने लगी। हल्ला सुन मुनि टोला के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया कि पेड़ इतना विशाल था कि लोगों से हटाना मुश्किल था। बताया कि ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से पेड़ को हटाया गया।

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। कहा कि मृतक के परिजन के मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था मृतक की मां की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें नम थीं। तीन बेटी में दो की मौत हो गई। अब एक बेटा और एक बेटी बची।

मक्के के फसल को हुआ व्यापक नुकसान, कई घर भी गिरे
आंधी में चौथम और मानसी में एक तरफ जहां मक्के के फसल को व्यापक नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ 3 दर्जन से अधिक लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि एक दर्जन से अधिक बड़े पेड़ के गिरने की खबर है। कलेक्ट्रेट रोड में पेड़ गिरने के कारण आवागमन प्रभावित है।देर रात से ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी है। जहां भी गड़बड़ी होगी उसे दुरुस्त कर बिजली चालू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading