E. CHAMPARAN : DPL 4 लीग मैच में तुरकौलिया ने ढाका को 4 विकेट से हराया

DHAKA : गोल्डेन क्रिकेट क्लब चैनपुर ढाका द्वारा आयोजित नॉक आउट टूर्नामेंट के चौथे व आखरी लीग मैच में तुरकौलिया ने कमिटी टीम ढाका को 4 विकेट के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बता दे की ढाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 169 रन बनाया। जिसको तुरकौलिया ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से इस जीत को अपने नाम दर्ज किया। इस मैच के हीरो रहे राजा जिसने 57 रन के साथ अपने गेंदबाज में भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसको जिसको गौहर वस्त्रालय,जैना मोबइल व मंजारुल साइकल के सौजन्य से गुलाब के हांथो मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के कमेंटेटर थे अब्दुस्समद व नदीम और अम्पायर के भूमिका में थे मो. सैफ व मो.काजिम।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading