बॉलीवुड डेस्क : सलमान खान ने मनाया 53वां बर्थडे

बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान 53 साल (27 दिसंबर) के हो गए हैं। उन्होंने पनवेल फार्म हाउस पर देर रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैमिली और कई बॉलीवुड फ्रेंड्स मौजूद थे। सलमान ने भांजे आहिल के साथ मिलकर केक काटा। इस मौके पर सलमान का बॉडीगॉर्ड शेर उनके बगल में ही खड़ा था। साथ ही कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी केक कटिंग सेरेमनी के दौरान सलमान के पास ही खड़ी नजर आईं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी
सलमान के केक कटिंग वीडियो वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में सलमान ने आहिल को गोद में लिया हुआ है। केक काटने के बाद बहन अर्पिता ने सबसे पहले भाई को केक खिलाया।

– सलमान का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल है। चार स्टोरी केक में सलमान खान की फोटोज लगी हैं। सलमान का एक डांसिंग वीडियो भी वायरल हो रहा है।

– पार्टी में अनिल कपूर, सूरज पंचोली, मौनी रॉय, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ, बॉबी देओल, अमृता अरोड़ा, जिमी शेरगिल, कृति सेनन, वत्सल सेठ, सतीष कौशिक, दीया मिर्जा, सोनू सूद सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading