बेतिया में अ’गलगी : अचानक आग लगने से मंदिर सहित एक घर ज’लकर रा’ख

बेतिया जिला के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा पंचायत के लकड़ा गांव के बगल में जलपा माई के स्थान में शुक्रवार के देर रात अचानक आग लग जाने से एक घर सहित मंदिर जलकर राख हो गया।

मंदिर के पुजारी श्री बाबा हरिहर दास ने बताया कि अन्य दिनों की तरह विगत शुक्रवार की देर रात को मंदिर में माता का पूजा करने के बाद प्रसाद पाकर सोने चले गए।

उसी दौरान रात्रि को अचानक मंदिर में आग लग गई। जिससे खर से बना दो फुस का मंदिर सहित मंदिर में रखे चंदा मांग कर रखे हुए 42 सौ रुपया 10 क्विंटल गेहूं, चौकी-कुर्सी, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया।

वहीं इस संबंध में नौतन अंचलाधिकारी प्रियवर्त कुमार ने बताया कि आगलगी में मंदिर और एक घर जल गया है। घटनास्थल पर जाकर मैं स्वयं जांच किया हूं। मंदिर को हर संभव सरकारी सहायता राशि दिलवाने में सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading