एनसीटीई ने आधा दर्जन बीएड कॉलेजों में नामांकन पर लगाई रोक, जानें विस्तार से…

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के आधा दर्जन कालेजों की ओर से परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने के कारण राष्ट्रीय शिक्षा शिक्षक परिषद (एनसीटीई) ने नए सत्र में नामांकन पर रोक लगा दी गई है।

इससे विवि के क्षेत्राधिकार में आने वाले बीएड कालेजों में सीटें कम हो जाएंगी। अबतक विवि को प्राप्त सूचना के अनुसार करीब छह सौ सीटें कम होंगी।

 

विवि के अधिकारी बताते हैं कि पीएआर नहीं जमा करने वाले कालेजों की संख्या बढ़ भी सकती है। सभी बीएड कालेजों को विवि को इसकी जानकारी देने को कहा गया था, लेकिन आधा दर्जन से इतर कई और भी कालेज हैं जिनकी ओर से पीएआर जमा कराया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी है।

 

कालेज निरीक्षक कला डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि इन कालेजों में इसी सत्र से नामांकन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में इन कालेजों का नाम पोर्टल से हटाया जाएगा। अभी विद्यार्थियों को इन कालेजों का भी विकल्प आवेदन के समय पोर्टल पर मिल रहा है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो.अशोक कुमार मेहता ने बताया कि अबतक सरकार की ओर से कालेजों का नाम पोर्टल से हटाने का निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलता है तो कालेजों के नाम हटाए जाएंगे। साथ ही उनके विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को कालेज का विकल्प एडिट करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.