PATNA : अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA: मसौढ़ी में अवैध बालू खनन को लेकर दो दो पक्षों के आपस में भिड़ जाने की सुचना मिली है. जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई है. जिसके बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना कररिया और बुधुचक के पास स्थित पुनपुन नदी घाट की है. दरअसल पुनपुन नदी घाट पर अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया और जमकर बवाल होने लगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बवाल के दौरान गोलियों की भी आवाज सुनने को मिली  हैं.

मामले जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. पुलिस मौके पर मौजूद दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही है. आपको बता दें कि पहले भी पुनपुन नदी से अवैध बालू की उठाव को लेकर उदय यादव की हत्या हो चुकी है .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading