KANPUR : दारोगा की नाबालिग बेटी से पुलिस का बेटा सहित 4 ने किया गैंगरेप

KANPUR : सब इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी के साथ कानपुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. जहां कानपुर जनपद में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर की बेटी के साथ इंजीनियरिंग के चार छात्रों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. काकादेव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अपराधी अभी फरार हैं.

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दारोगा अपने पूरे परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं. उनकी 15 वर्षीय बेटी 11 वीं क्लास में पढ़ती है.  पीड़ित लड़की ने अपने बयान में बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी वह अपने सहेलियों के साथ कॉलेज गयी थी. जहां से उसे इंजीनियरिंग कर रहा अनुराग नाम का छात्र बहला-फुसलाकर काकादेव के गीता नगर स्थित अपार्टमेंट ले गया.अपार्टमेंट में पहले से ही उसके तीन अन्य साथी जैकी, अभिषेक और शुभम मौजूद थे. वहां सभी ने लड़की के साथ सामूहिक रूप से रेप किया और लहुलूहान होने व अर्ध बेहोशी की हालत में कार में बैठा कर उसे बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में फेंककर भाग निकले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading