कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बाप-बेट के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपितों की पहचान पक्खोवाल रोड के गोबिंद नगर निवासी एकजोत सिंह तथा उसके पिता पुशपिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त केस शहीद करनैल सिंह नगर निवासी मनवीन कौर के बयान पर दर्ज किया। जनवरी 2018 में कमिश्नर पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपितों ने उसे कनाडा में पीआर दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये में डील की थी। 10 जून 2016 को उसने दोनों को तीन लाख रुपये दे दिए। मगर उसके बाद आरोपितों ने न तो उसे पीआर दिलाई और न ही उसके रुपये लौटाए। मामले की जांच कर रही ह्यूमन ट्रैफकिंग विंग ने आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

चोरी के दो मोटरसाइकिल एक स्कूटर समेत गिरफ्तार

थाना डिवीजन तीन पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटर व किरच समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ईसा नगरी निवासी करण कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने गिल रोड के जनता नगर निवासी कर्मजीत शर्मा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। बुधवार आरोपित को उक्त स्कूटर के साथ काबू कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.