मुजफ्फरपुर : नगर निगम के आयुक्त की अपील, शहर के विकास के लिए बजट करे दें पास

नगर निगम के खजाने में 173.97 करोड़ रुपये जमा होने के बाद भी इसे खर्च करने में निगम बोर्ड बाधक बना हुआ है। निगम प्रशासन द्वारा रखे गए किसी प्रस्ताव पर निर्णय नहीं लिए जाने के कारण राशि खर्च नही हो पा रही है। अब बजट पास कराने को लेकर नगर आयुक्त नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बजट पास कराने के लिए महापौर और उपमहापौर से आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि पांच माह में निगम प्रशासन द्वारा जनहित में रखे गए प्रस्ताव पर निर्णय नहीं लिए जाने के कारण जिस मद में यह राशि आई वह खर्च नहीं की पा रही है। इससे नगर निगम को नुकसान पहुंच रहा है वहीं जनता को भी परेशानी हो रही है। नगर आयुक्त ने पार्षदों से निगम प्रशासन द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित करने की अपील की है।

नगर आयुक्त द्वारा एमआरडीए परिसर स्थित जर्जर भवन के पास निगम का प्रशासिनक भवन बनाने, सफाई उपकरणों की खरीद समेत कई प्रस्ताव रखे थे। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि खजाने में बची राशि योजनाबद्ध तरीके से खर्च की जाए जो शहर कई तरह की परेशानियों से मुक्त हो जाएगा।

वहीं नगर निगम पिछली तीन बैठकों से नगर आयुक्त द्वारा रखे गए किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं कर रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि सोमवार को सात निश्चय योजना के तहत 15 वार्डों में दस करोड़ की योजना का कार्यादेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading