मुजफ्फरपुर। एईएस के तीन संदिग्ध मरीज एसकेएमसीएच पहुंचे। ये मोतिहारी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के सकरा के रहनेवाले हैं।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष डा. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि तीन संदिग्धों का इलाज चल रहा है। जांच के लिए सैंपल लेकर पटना भेजा गया है।
सदर अस्पताल में एईएस के मरीजों की इलेक्ट्रोलाइट्स जांच के लिए मशीन मंगाई गई है। डीपीएम बीपी वर्मा ने बताया कि मशीन की खरीद हो गई है। इसे चलाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
राज्य सरकार ने एईएस प्रभावित सभी जिलों के सदर अस्पताल में इलेक्ट्रोलाइट्स जांच मशीन खरीदने का निर्देश दिया था।

