मोतिहारी। शहर के निकटवर्ती बंजरिया थाना क्षेत्र के अंबिकानगर मुहल्ले में सोमवार की रात लड़की की शादी में की जा रही हर्ष फा’यरिंग ने अचानक माहौल को गम और अ’फरातफरी में तब्दील कर दिया।
हर्ष फा’यरिंग के दौरान उससे निकली गो’ली लड़की के चाचा भिखारी सिंह (45) को लग गई, जिससे वे घा’यल हो गए। गो’ली उनके पेट के किनारे वाले हिस्से को छेदती हुए बाहर निकल गई।
हालांकि, घ’टना के बाद वे खतरे से बाहर बताए गए हैं, लेकिन हर्ष फा’यरिंग के बाद खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। उनका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अंबिकानगर निवासी शशि प्रमोद सिंह की लड़की की शादी थी। बरात चांदमारी मुहल्ले से सज-धज कर लड़की के दरवाजे अंबिकानगर नगर में आई थी। दरवाजा लगने के क्रम में हर्ष फा’यरिंग का सिलसिला शुरू हुआ।
इसी क्रम में एक गो’ली फायर नहीं हुई तो उसे नीचे की ओर रख कर चेक किया जा रहा था, इसी दरम्यान गो’ली फा’यर हो गई और वहां पर खड़े लड़की के चाचा के पेट के किनारे वाले हिस्से को छेदती हुई निकल गई। स्वजन के सहयोग से उन्हें तुरंत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष संजय चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की घ’टना से अनभिज्ञता जाहिर की है। कहा कि मामले में शिकायत मिलने पर का’र्रवाई होगी।
