पप्पू यादव ने कांग्रेस से की अपील:कहा- नरेंद्र मोदी से लड़ना है तो नीतीश कुमार को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार देश के राष्ट्रपति बने। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस से अपील करते हुए कहा है कि अगर हमलोग को देश में नरेंद्र मोदी से लड़ना है तो नीतीश कुमार को विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भेजना होगा। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि हम तो पहले भी कहते थे कि नीतीश कुमार कोई काम बिना सोचे समझे नहीं करते हैं। नीतीश कुमार अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो वो बता देंगे की राष्ट्रपति का पावर क्या होता है।

लाउडस्पीकर पर राजनीति बंद करे बीजेपी

पप्पू यादव ने कहा की देश के लिए बीजेपी और आरएसएस बहुत बड़ा खतरा बनते जा रहा है। ये लोग देश को मेन मुद्दे से भटका कर लाउडस्पीकर के मुद्दे में फंसा रही है। पप्पू यादव ने कहा की देश को 6 लाख मेगावाट की जरूरत है। लेकिन 2 लाख मेगावाट ही बिजली देश को मिलती हैं। उस मुद्दे पर कोई बात नही करता हैं। कही भी मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर से किसी को परेशानी नही हो रही हैं। बस ये लोग जनता को भटका रहे है।

तेजस्वी को बताया नाबालिक और चॉकलेटी विपक्ष।

पप्पू यादव ने कहा की सत्ताधारी पार्टी के साथ साथ बिहार का विपक्ष भी सुर में सुर मिला रहा है। राज्य में इतने मुद्दे है मगर विपक्ष का नाबालिक चॉकलेटी विपक्ष भी लाउडस्पाइकर पर बयान दे रहा हैं।

प्रशांत किशोर को कहा- साथ आइए स्वच्छ राजनीति करे बिहार के लिए

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को अपने साथ आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा की प्रशांत किशोर जी बिहार में राजनीति की शुरुआत करने जा रहे है। तो मैं उनको कहना चाहूंगा की अब किसी के पास फिर वापस नही जाए। बिहार की जनता त्रस्त हो चुकी है नीतीश लालू जैसे पुराने नामो से अब बिहार को नया चाहिए । जनता को अब नया ऑप्शन चाहिए। आइए मिलकर साफ सुथरा राजनीति करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading