नई दि्ल्ली। केरल के कोच्ची नौसना कमांड में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें नौसेना के दो जवानों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुतबिक हैलिकॉप्टर का हैंगर टूट कर गिर जाने से ये हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि नौसेना के जवान हैलिकॉप्टर से उतर रहे थे कि हैंगर टूट कर गिर गया। जिससे कि सेना के जवान भी नीचे गिर पड़े। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कोच्चि नौसेना कमान में गुरुवार सुबह ये दुर्घटना हुई। फिलहाल, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
