नमाज के वक्त गांधी मैदान में पहुंचे सीएम, कहा रमजान महीने में इबादत से देश व राज्य में आएगी शांति व समृद्धि

पटना। राज्यपाल फागू चौहान व सीएम नीतीश कुमार ने ईद के पावन अवसर पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी सहित कई नेताओं ने देश व प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामना दी है।

सीएम नीतीश कुमार ईद की नमाज के वक्त गांधी मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने नमाज के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ सेवई खाई।
सीएम ने अपने संदेश में कहा कि रमजान महीने में इबादत से घर-परिवार के साथ-साथ देश व राज्य में शांति एवं समृद्धि आएगी।

कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे। सीएम ने कहा कि भारत महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, संप्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है।

सभी लोग एक-दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading