पटना से उत्तर पूर्व के राज्यों को जाने के लिए खुशखबरी, कहां जाने नई फ्लाइट शुरू, जानें…

पटना। बिहार से उत्तर पूर्व के राज्यों का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए एक और फ्लाइट शुरू हो गई है। देश के सबसे नई विमानन कंपनी फ्लाई बिग की ओर से पटना- गुवाहाटी-पटना के लिए नई विमान सेवा की शुरुआत रविवार से की गई।

इस मौके पर एयरपोर्ट निदेशक बीसीएच नेगी की ओर से गुवाहाटी से आने वाले यात्रियों का स्वागत वाटर सैल्यूट से किया गया। फ्लाई बिग की यह विमान प्रतिदिन सुबह 8.20 बजे गुवाहाटी से पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा और यहां से 8.40 बजे वापस गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेगी।

यह विमान प्रतिदिन उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट निदेशक बीसीएच नेगी ने कहा कि शीघ्र ही पटना से गुवाहाटी के रुपसी एवं त्रिपुरा के अगरतल्ला एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा की शुरुआत की जा सकती है।

 

यह विमान सेवा इसी की कड़ी है। उन्होंने कहा कि अब पटना से गुवाहाटी के लिए तीन सीधी विमान सेवा हो जाएगी। पहले से इंडिगो एवं स्पाइस जेट की ओर से गुवाहाटी से पटना के लिए सीधी विमान सेवा की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है।

 

एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि इस विमान सेवा के शुरू होने से पूर्वोत्तर क्षेत्र के शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इस मौके पर संयुक्त महाप्रबंधक गणपति दास, उप महाप्रबंधक संतोष कुमार के साथ ही एयरपोर्ट अथारिटी व विमानन कंपनियों के कई प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बिहार के लोग बड़ी संख्या में रोजगार और अन्य गतिविधियों के लिए असम व अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में जाते रहते हैं। ढेर सारे बिहारी परिवार तो पूर्वोत्तर में ही बस गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.