भोजपुरी स्टार निधि ने यश से रचाई शादी: मुंबई के एक बड़े होटल में परिणय सूत्र में बंधे

भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार और टेलीविजन व भोजपुरी फिल्मों में लूलिया नाम से प्रसिद्द अभिनेत्री निधि झा की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यश कुमार और निधि झा ने मुम्बई के एक निजी होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यश और निधि अपने पूरे परिवार के साथ मुम्बई में हैं। महीने भर पहले ही यश निधि की सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी।

यश और निधि ने 29 अप्रैल को हल्दी पूजा की थी। इसके बाद निधि की मेहंदी की रस्म 30 अप्रैल को की गई थी। यश और निधि की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं। इस दौरान दोनों की शादी की वीडियो भी सामने आई है। जिसे दर्शक लंबे अरसे से देखने का इंतजार कर रहे थे। शादी भव्य रूप से को गई। विडियो में देखने पर पता चलता है की शादी में सजावट के पुख्ता इंतजाम थे।

जानकारी के मुताबिक यश और निधि के सगे संबंधी और फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी में यश शेरवानी तो निधि ब्राइडल लहँगे में बेहद खूबसूरत दिख रहे थें। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। शादी में तुरंत बाद यश अपनी फ़िल्म को पूरा करने आउटडोर शूट के लिए निकलने वाले है।

आपको बता दें कि दोनों के बीच काफी समय से एक दूसरे के करीब थे। दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलता था। दोनों एक साथ रील भी बनाते थे। जानकारी के मुताबिक, यश कुमार की ये दूसरी शादी है। यश की पहली शादी भोजपुरी इंडस्ट्री के ही अन्य अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई थी। लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की वजह से तलाक हो गया था। और फिर निधि और यश एक दूसरे के साथ बंधन में बंध गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading