JHARKHAND : पति-पत्नी बनकर रह रहीं दो युवतियां फंदे से झूलती मिलीं

गम्हरिया (जमशेदपुर). जमशेदपुर के पास गम्हरिया में एक हफ्ते से पति-पत्नी बनकर रह रहीं दो युवतियों की लाशें गुरुवार को एक साथ फंदे से झूलती मिलीं। एक की उम्र 21 साल की थी, जो पैंट-शर्ट पहनती थी। दूसरी 16 वर्ष की नाबालिग बतौर पत्नी रहती थी।

गम्हरिया पुलिस के अनुसार, मामला समलैंगिक संबंधों का है। दाेनों ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा की रहने वाली थीं। गम्हरिया में जगन्नाथपुर रोड नंबर 8 निवासी अनुज कुमार के यहां किराए पर रहती थीं। युवतियों के परिजनों में घनिष्ठ संबंध हैं।

एक दिन पहले ही घरवालों से दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिजनों ने उनसे घर लौटने का आग्रह किया था। घरवाले जमशेदपुर में उनकी तलाश कर रहे थे। बातचीत के दौरान परिजनों को उनके ठिकाने का पता चला। घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला था। दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। एमजीएम जमशेदपुर में शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading