मुजफ्फरपुर : एईएस के प्रति जागरूकता के लिए डीएम ने एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरपुर : एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर सघन जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से लगातार चलाए जा रहे है। इस क्रम में डीएम प्रणव कुमार द्वारा एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। उक्त वाहनों द्वारा विभिन्न प्रखंडों के कुल 324 टोलों में ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही कला कुंज बिहार हाजीपुर की टीम को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा मीनापुर प्रखंड में कुल 20 टोलो में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त कार्य जिला जन-संपर्क कार्यालय के तत्वाधान में किया जा रहा है।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि विगत फरवरी माह से ही चमकी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 270 पंचायतों को गोद लिया गया है जहां नियमित तौर पर वरीय अधिकारी विजिट करते हैं और रात्रि चौपाल का आयोजन करते हुए लोगों को जागरूक किया जाता है।

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ,जीविका और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से दैनिक रूप से डोर टू डोर विजिट करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में 10 वर्ष के कम बच्चों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया गया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि मजबूत रेफरल सिस्टम और माकूल चिकित्सीय व्यवस्था की उपलब्धता के कारण भर्ती हो रहे बच्चों का प्रॉपर इलाज हो रहा है और इलाज उपरांत बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर भी जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान को गति देने की दिशा में आज एलईडी वाहनों के माध्यम से पंचायतों/गांव /टोलो में रवाना किया गया है जिनके द्वारा लगातार 25 दिनों तक लोगों को जागरूक किया जाएगा और चमकी से बचाव के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

इस अवसर पर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, डीआरडीए निदेशक चंदन चौहान ,डीपीआरओ कमल सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार, डीपीएम बीपी वर्मा ,डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.