पूर्वी चंपारण । पड़ोसी देश नेपाल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के सहयोग से लश्कर ने स्वयंसेवी संगठन बनाकर आतंकियों की भर्ती शुरू की है। इस बाबत सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को सूचना दी है। बताया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नेपाल में ठिकाना बना लिया है। इसमें पाक हाई-कमीशन सहयोग कर रहा है।
स्वयंसेवी संगठनों में नौकरी के बहाने कर रहे भर्ती
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नेपाल के सीमावर्ती मोरंग जिले के विराटनगर के अलावा हरियाणा, पंजाब और मेरठ के कुछ हिस्सों में युवक-युवतियों को बहला फुसलाकर स्वयंसेवी संगठन में नौकरी दे रहे हैं। इस बहाने वे आतंकी संगठन से जोड़ रहे हैं।

सीमावर्ती इलाकों में मस्जिदों को दे रहे मदद
वहीं, पाक आतंकी हाफिज सईद के फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन से प्राप्त धन सीमावर्ती क्षेत्र की मस्जिदों और मदरसो में खर्च किए जा रहे हैं। अर्धनिर्मित मस्जिदों और मदरसों को सहयोग कर रहा है।
इंडो-नेपाल सीमा काफी संवेदनशील
पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल के डीएसपी संजय कुमार झा ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा काफी संवेदनशील है। दोनों देशों की सीमाएं खुली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एजेंसियां अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहीं हैं। समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यं किया जाता है।