MUZAFFARPUR : पूर्व मेयर हत्याकांड\ दो बड़े वाहन एजेंसी के मालिक का नाम भी आया सामने

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में जांच के क्रम में प्रतिदिन नई बातें सामने आ रही है। अब इस हत्याकांड में जिले की दो बड़े वाहन एजेंसी के मालिक का भी सामने आया है। हत्याकांड में शूटर के रूप में आरोपित गोविंद ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। उसने हत्याकांड में जिले की दो बड़े वाहन एजेंसी के मालिक का नाम लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां शूटर से मिली है। दो बड़े वाहन मालिक का नाम का सामने आना भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शूटर के बयान में इस हत्याकांड में दो बड़े वाहन एजेंसी के मालिक का नाम भी सुर्खियों में आ गया है जिसमें एक वाहन एजेंसी के मालिक के माध्यम से कल्याणी मार्केट के सौदे में मोटी रकम का भुगतान कराया गया था। साथ ही दूसरे कारोबारी समीर के साथ व्यवसाय में पार्टनर की भूमिका में बताए गए हैं। कहा गया कि कल्याणी मार्केट की जमीन के सौदे के लिए सुशील छापडिय़ा सिंडिकेट के सदस्यों ने एक कारोबारी का सहारा लिया था। दोनों वाहन एजेंसी के मालिक का नाम खोल दिए जाने के बाद पुलिस इस दिशा में जांच तेज कर दी है।

साक्ष्य संकलन कर इन वाहन एजेंसी के मालिकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए दोनों वाहन एजेंसी के मालिकों के मोबाइल का कॉल डिटेल्स व टावर लोकेशन भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, एक वाहन एजेंसी के मालिक का नाम पूर्व से भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है।

कल्याणी मार्केट खाली कराने को मांगा था दो करोड़
कल्याणी मार्केट को खाली कराने के एवज में ओमकार दो करोड़ रुपये वसूलना चाहता था। इसके लिए ओमकार जेल में बंद शंभू-मंटू गिरोह के शंभू सिंह से भी मिला था। शंभू ने एक करोड़ साठ लाख में खाली कराने के लिए सहमति दी। लेकिन इस बात की भनक मिलने के बाद सुशील छापडिय़ा सिंडिकेट के सदस्यों ने ओमकार के साथ कल्याणी के राजू तुरहा को दो लाख का लालच देकर उससे अलग कर दिया।

शूटर गोविंद का सहयोगी सुजीत अब तक फरार
हत्या मामले में शूटर गोविंद तो पकड़ा गया लेकिन उसका सहयोगी सुजीत की गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बनी है। पुलिस का कहना है कि जिस बाइक से गोविंद हत्या करने गया था, वह बाइक सुजीत चला रहा था। जिस पर एके 47 लेकर गोविंद बैठा हुआ था। सीसीटीवी में इसका प्रमाण कैद है। पुलिस की तरफ से सुजीत की गिरफ्तारी और एके 47 की बरामदगी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की बात बताई जा रही है। लेकिन गुरुवार की देर रात तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading