MUZAFFARPUR : अब फेशियल बायोमीट्रिक मशीन की हाजिरी से मिलेगा वेतन

मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय में अब चिकित्सकों को फेशियल बायोमीट्रिक की हाजिरी से ही वेतन मिलेगा। वहीं अस्पताल के सभी विभागों में इसे लगाने का कार्य चल रहा है। वर्तमान में पांच जगहों पर अस्पताल में मशीन लगाई गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि दिसंबर का चिकित्सकों का वेतन इस मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय के सभी विभागों में फेशियल बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा चुकी है। वहीं, अस्पताल के सर्जरी, शिशु, स्त्री, मेडिसिन विभागों के साथ इमरजेंसी में इसे लगाया जा चुका है।

शेष विभागों में मशीन लगाने का कार्य जारी है। अब सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति इसी मशीन से बनाना अनिवार्य हो गया है। इससे महाविद्यालय एवं अस्पताल के चिकित्सकों की गतिविधियों पर सरकार की सीधी नजर होगी। इस नई प्रक्रिया से स्टूडेंट्स की उपस्थिति भी बनाना अनिवार्य होगा। इससे वर्ग में छात्रों के साथ चिकित्सकों को नियमित रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। छात्रों की उपस्थिति नहीं होने पर उन्हें सेंटअप होना मुश्किल हो जाएगा। इस मशीन से प्रतिदिन की हाजिरी निकाली जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading