दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या के मामले में सच से पर्दा हटाने की तैयारी, जानें विस्तार से….

मुजफ्फरपुर। जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या के मामले के मुख्य आ’रोपित मो. वसीम खान को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी। फिलहाल वह न्यायिक हि’रासत में जे’ल में बंद है। मामले की सत्यता की जानकारी के लिए कोर्ट की अनुमति से पुलिस उसकी पालीग्राफी टेस्ट भी कराएगी। पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के कारण सब इंस्पेक्टर रैंक के आइओ को बदल दिया गया है। इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी कांटी थाना के पूर्व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को नया आइओ बनाया गया है।

मामले की जांच के लिए डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआइटी गठित की गई है। इसमें एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा, सरैया थानाध्यक्ष व जैतपुर ओपी अध्यक्ष को शामिल किया गया है।

मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर दो’षियों के वि’रुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी। एसआइटी को जांच की पूरी गाइडलाइन बताई गई है। इसकी जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने दी।

 

किशोरी के स्वजनों व आ’रोपित मो.वसीम से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसमें मां के बयान से किशोरी की अ’पहरण किए जाने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। पूछताछ में किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसे बिना बताए उसकी पुत्री घर से निकली। आ’रोपित ने बताया कि किशोरी सुबह तक उसके साथ थी। उसकी बातें सत्य प्रतीत हो रही हैं, क्योंकि 27 अप्रैल की सुबह तक दोनों एक साथ बे’होश मिले थे। अगर अ’परहरण होता तो वसीम भाग भी सकता था।

 

जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल की रात पानी पीने के लिए घर के पीछे गई किशोरी वापस नहीं आई। 27 अप्रैल की सुबह गांव के चौर में पोखर के निकट वह बे’होश मिली। उसी के निकट गांव के एक युवक मो.वसीम खान भी बे’होश मिला था। दोनों को उपचार के लिए जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान किशोरी की मौ’त हो गई। वहीं एक सप्ताह उपचार के बाद वसीम खान स्वस्थ हुआ। किशोरी के पिता ने उसकी पुत्री का अ’पहरण करने के बाद सामूहिक दु’ष्कर्म के बाद ज’बरन ज’हर पिला कर ह’त्या करने का आ’रोप लगाते हुए प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गांव के वसीम खान, मो.उमर खान, शबीर खान व शाहिद खान उर्फ लड्डू को नामजद व चार अज्ञात शामिल है। बे’होशी अवस्था में उपचार के दौरान पुलिस ने वसीम को हि’रासत में लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.