सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को कराया गया। दरअसल, ऑर्केस्ट्रा के दौरान बरात में शामिल होने पहुंचे कुछ युवाओं ने पिस्टल की नोंक पर नर्तकियों से डांस करवाया।


वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि मनचलों ने भोजपुरी गीत पर नर्तकी के ऊपर सरेआम पिस्टल तानते हुए जबरन नाचने पर मजबूर कर रहे हैं। ऑर्केस्ट्रा के दौरान हाथों में पिस्टल लेकर युवा भोजपुरी गाना “अईसे जे देखईबु त मार दी अहिरा गोली” के धुन पर राग से राग मिला रहे हैं।

वहीं भोजपुरी गीत पर डांस कर रही नर्तकी फरमाइशी हिंदी गाने पर मनचले युवाओं के हाथों से पिस्टल लेकर डांस करते दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बीते मंगलवार 3 मई का है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्टिव हुई पुलिस
इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर उसकी तलाश में जुट गई है। इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया पिस्टल के साथ कुछ युवाओं का नर्तकी के साथ वीडियो संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
