अमित शाह के बयान से एनडीए में वि’वाद, जानें पूरा मामला….

पटना। बिहार में राष्ट्रीय गठबंधन (एनडीए) की सरकार के घटक भारतीय जनता पार्टी व जनता दल यूनाइटेड कई बड़े मुद्दों पर ट‘कराते रहे हैं। हाल ही में समान नागरिक संहिता के बीजेपी के स्टैंड का जेडीयू ने वि’रोध किया था। यह मामला अभी गर्म ही है कि अब दोनों दल नागरिकता संशोधन कानून पर ट’करा गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण काल खत्म होने के बाद सीएए लागू कर दिया जाएगा।

 

इसके बाद बिहार में बीजेपी कोटे के मंत्री प्रमोद कुमार ने सीएए बिहार में भी लागू करने की बात कही। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं जेडीयू कोटे से मंत्री संजय झा ने कहा है कि बिहार में इसे लागू करने का सवाल ही नहीं उठता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में गुरुवार को सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए हर हाल में लागू किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही हैं कि सीएए सबों पर लागू नहीं होगा।

पर, यह केंद्र सरकार के एजेंडे में है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण की लहर कम होते ही इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.