बॉलीवुड डेस्क : द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड डेस्क. अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं

फिल्म संजय बारू की बुक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर आधारित है जो कि 2014 में पब्लिश हुई थी। फिल्म में बारू का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है जो कि अब तक डायरेक्टर हंसल मेहता के साथ बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम कर रहे थे।

मनमोहन सिंह की बायोपिक में विनोद मेहता, सीताराम येचुरी, ए. राजा, एपीजे अब्दुल कलाम, लालू प्रसाद, मायावती, सुषमा स्वराज, अमर सिंह, कपिल सिब्बल, ज्योति बसु, प्रणब मुखर्जी, नटवर सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, अजित पिल्लई, शिवराज पाटिल, अर्जुन सिंह और उमा भारती जैसे नेताओं के किरदार भी शामिल हैं। इन सभी को मिलाकर फिल्म में कुल 140 एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन बोहरा ब्रदर्स कर रहे हैं। स्क्रिप्ट मयंक तिवारी ने लिखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading