मातृशक्ति के साथ संवाद करेंगे तेज प्रताप:मदर्स डे पर मुजफ्फरपुर के रघवा गांव में होगा कार्यक्रम का आयोजन

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव मदर्स डे के अवसर पर मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम करने जा रहे हैं। वे मदर्स डे पर 8 मई को मातृशक्ति के साथ संवाद, सम्मान और समाधान पर बात करेंगे। यह आयोजन मुजफ्फरपुर के मनोकामना पंचमुखी हनुमान मंदिर, गांव- रघवा छपरा, बसंतपुर पट्टी, थाना सरैया में आयोजित है। कार्यक्रम का संयोजक है भारतीय विकास मिशन है। यह आयोजन जनशक्ति यात्रा के अंतर्गत हो रहा है।

बिहटा में मजदूर दिवस मनाया था जनशक्ति यात्रा की शुरुआत भी

इससे कुछ दिन पहले ही तेजप्रताप यादव ने बिहटा में मजदूर दिवस मनाया था और मजदूरों-किसानों को सम्मानित किया था। उसमें कई महिलाएं भी थीं। महिलाओं ने मंच से लोकगीत का गायन भी किया था।

एक दलित के घर भी गए। जहां घर की मालकिन ने उन्हें रोटी, भुजिया, प्याज खिलाया खिलाया था। घऱ के बरामदे पर बैठकर तेजप्रताप ने भोजन ग्रहण किया।

बता दें कि तेजप्रताप यादव अक्सर कहते रहते हैं कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव को ज्यादा मानते हैं और मां राबड़ी देवी उन्हें ज्यादा मानती हैं। शुक्रवार को वे मदर्स डे से जुड़े आयोजन को लेकर विस्तार से मीडियाकर्मियों से बात करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.