आज रिलीज हुआ खेसारी का नया कॉमेडी फिल्म:लॉकडाउन से पहले हुई थी शूटिंग, 2 साल बाद हो रही रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों विवादों में घीरे हुए हैं। लेकिन इन विवादों के बीच खेसारी लाल यादव की नई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ शादी हो तो ऐसी ‘ आज बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म का इंतजार दर्शकों के साथ-साथ खुद खेसारी लाल यादव को भी था। क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन लगने से पहले हुई थी। अब शूटिंग खत्म होने के 2 साल बाद इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। तो जाहिर है इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट को इस फिल्म का बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहा होगा।

यूपी के प्रयागराज में 20 दिन में हुई थी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई थी। इस फिल्म को 20 दिनों के भीतर ही सूट कर लिया गया था। लेकिन कोरोना काल की वजह और लॉकडाउन लगने से इस फिल्म को रिलीज होने में काफी समय लगा। इस फिल्म में स्टारकास्ट के रूप में खेसारी लाल यादव,सुदीक्षा झा, कृति शर्मा,पूजा गांगुली,निशा सिंह, सुभी शर्मा और मनोज टाइगर ने काम किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित है।

इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और राजेश राघव है। इस फिल्म के को प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला है। इस फिल्म को बी4यू मोशन पिक्चर के बैनर तले बनाया गया है।

खेसारी लाल यादव ने इस फिल्म को लेकर कहा है,की लॉकडाउन लगने से पहले की ये मेरी आखिरी फिल्म है। लॉकडाउन डाउन लगने से ठीक 8 दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी। 2 साल बाद इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है तो काफी उत्साहित हूं। उम्मीद है ये फिल्म हीट होगी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने कहा की ये फिल्म पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। और ऑडियंस पर पूरा भरोसा है की ये फिल्म जबरदस्त हीट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading