राजद के जिला प्रभारी मनोनीत, यहां देखें पूरी सूची

पटना : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न जिलों का प्रभारी मनोनीत किया है। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि भाई वीरेंद्र को सारण, रणविजय साहू को बेगूसराय, प्रो. चंद्रशेखर को सुपौल, शिवचंद्र राम को मुजफ्फरपुर, रामानुज प्रसाद सिवान, शक्ति सिंह यादव को नवादा, मो. कामरान को गया,

कुमार सर्वजीत को वैशाली, शमीम अहमद को पश्चिम चंपारण, राजेंद्र राम को बगहा, सुनील कुशवाहा को पूर्वी चंपारण, ऋषि मिश्रा को गोपालगंज, राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को सीतामढ़ी, मो. इसराइल मंसुरी को शिवहर, रितु जायसवाल को मधुबनी, अख्तरूल इस्लाम शाहीन को दरभंगा, निरंजन राय को समस्तीपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अरुण यादव को सहरसा, अर्जुन राय को मधेपुरा, आलोक यादव को अररिया,

अब्दुस सुभान को किशनगंज, सुनील कुमार सिंह को पूर्णिया, सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव को कटिहार, जीतेंद्र कुशवाहा को भागलपुर, विजय सम्राट को बांका, राजवंशी महतो को मुंगेर, अरविंद सहनी को खगड़िया, रामदेव यादव को लखीसराय, श्रवण कुशवाहा को शेखपुरा, अविनाश कुमार विद्यार्थी को जमुई,

अनिल सहनी को नालंदा, बागी वर्मा को बाढ़, अशोक कुमार सिंह को पटना, जीतेंद्र राय को भोजपुर, वीरेंद्र कुशवाहा को बक्सर, सुधाकर सिंह को रोहतास, विजय मंडल को कैमूर, फतेह बहादुर सिंह को औरंगाबाद, विनय यादव को जहानाबाद, सुदय यादव को अरवल और रामविलास पासवान को नवगछिया जिला का प्रभारी बनाया गया है।

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा 1990 दशक के विधायकों और सांसदों को गुंडा और मवाली कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के सिमटते जनाधार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मानसिक दिवालियापन का शिकार बना दिया है। उन्हें किसी अच्छे मनोचिकित्सक से इलाज की जरूरत है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सर्वस्वीकार्यता और जनाधार की बढती व्यापकता से भाजपा नेताओं की बेचैनी इतनी बढ गई है कि बौखलाहट में वे क्या बोल देंगे इसका भी ख्याल नहीं रहता ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.