अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम पंचायत के सरपंच मुबारक हुसैन द्वारा भूमि वि’वाद मामले में पंचायत करने के दौरान गो’ली चलाई जाने की बात बताई जा रही है। मामले को लेकर वीरनगर पश्चिम पंचायत के सरपंच न ने भरगामा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करवाई है।
सरपंच मुबारक हुसैन ने गो’ली चलाने वाला आ’रोपित दिनेश ठाकुर को एक थ्रीनट के साथ भरगामा थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आ’रोपित को शुक्रवार को अररिया भेज दिया।
जानकारी अनुसार सरपंच मुबारक हुसैन का कहना है भूमि वि’वाद मामले को लेकर पंचायत के दिनेश ठाकुर एवं उपेंद्र ठाकुर के बीच वर्षो से वि’वाद चल रहा था। वि’वाद मामले को सुलझाने को लेकर पंचायत बैठाई गई।
पंचायत में चंद्रशेखर सिंह बब्बन, मुखिया प्रतिनिधि शाहिद अंजुम, पंचायत समिति के पति अकबाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
दूसरे पक्ष ने जमीनी हिस्सेदार बंटवारा का हिसा के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिया। जबकि दिनेश ठाकुर ने हस्ताक्षर से मना कर दिया।
