शेखपुरा : शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में संचालित मौर्या पब्लिक स्कूल के हास्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दु’ष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की के द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज की है। वा’रदात के बाद आ’रोपित स्कूल संचालक फ’रार हो गया है। छात्रा की मेडिकल जांच के लिए पुलिस का’र्रवाई कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना निवासी रंजीत प्रसाद बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में स्कूल संचालित करता है। उसपर स्कूल के हास्टल में नाबालिग छात्र के साथ दु’ष्कर्म करने का आ’रोप है।
वा’रदात के बाद छात्रा ने हास्टल से किसी का मोबाइल लेकर पिता को फोन पर घ’टना की सूचना दी, जिसके बाद छात्रा के परिवार के लोग लड़की को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद स्कूल जाकर पुलिस ने मुआयना किया। दु’ष्कर्म की घ’टना को स्कूल संचालक के द्वारा अंजाम दिया गया है। पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्रा’थमिकी द’र्ज कर ली है।
पोक्सो एक्ट में यह प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में एफआइआर दर्ज करने के बाद पीड़िता के मेडिकल जांच को लेकर शेखपुरा भेजा गया है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आ’रोपित इस मामले में भागने में सफल रहा है। स्कूल में ता’लाबंदी की गई है। आ’रोपित के गि’रफ्तारी को लेकर पुलिस छा’पेमारी कर रही है।
