वीआईपी ने लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद, मुकेश सहनी ने कही यें बात…

बेतिया। वीआईपी के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद बेतिया से ही करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। इस लोकसभा क्षेत्र पर मेरी विशेष नजर है। भाजपा ने धोखा दिया है।

आने वाले दिनों में भाजपा को जनता की ताकत का एहसास कराना है। वे स्टेशन रोड में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बेतिया लोकसभा में बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त किया जा रहा हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा बिहार में अति पिछड़ा समाज की भागीदारी 18 फीसद है। मैं अकेले भी चुनाव लड़ सकता हूं।

 

लेकिन बिहार के आज के परिपेक्ष्य में गठबंधन की राजनीति जरूरी है। समाज के दबे कुचले गरीब परिवारों तक पहुंच कर उनके वोट के अधिकार को समझाने का काम करेंगे।

 

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, प्रदेश अध्यक्ष बाल गोवदिं बीन, प्रदेश संगठन प्रभारी लालबाबू सहनी, मुखिया संतोष चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डॉक्टर इफ्तिखार अहमद, सिपाही चौधरी, राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.