सेवा सदन के नाम से जाना जाएगा विधायक आवास, विधायक की सराहनीय पहल

बगहा। पटना में अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु वाल्मीकिनगर विधायक ने अनूठी पहल की है। दरअसल, विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास को जनता को समर्पित कर दिया है।

शायद यह पहला मौका है जब किसी विधायक ने अपने सरकारी आवास को आम लोगों को समर्पित किया है। श्री सिंह ने बताया कि अब उनका आवास वाल्मीकि सेवा सदन के नाम से जाना जाएगा।

उद्देश्य यह कि उन लोगों की मदद की जा सके जो गुरबत की मार झेल रहे तथा किसी न किसी काम से राजधानी पटना पहुंचे हैं। ऐसे लोग या तो प्लेटफार्म पर शरण लेते हैं या फिर वे फुटपाथ पर समय व्यतीत करते।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का लाभ इलाके के सभी लोगों को मिलेगा। बशर्ते उन्हें पूर्व में ही इसकी सूचना देनी होगी।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक श्री सिंह जन सरोकार से जुड़ी कई घोषणाएं कर चुके हैं। अब इस पहल की चहुंओर तारीफ हो रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading