PATNA : कुंभ के साथ शिरडी समेत अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया गया निर्णय

पटना। इंडियन रेलवे कैट¨रग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पर्यटकों की विशेष मांग पर कुंभ स्नान के साथ ही शिरडी समेत अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पांच फरवरी को रक्सौल से रवाना होकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। राजधानी के यात्रियों के साथ ही दक्षिण बिहार के के यात्री भी पाटलिपुत्र से ही इस ट्रेन पर सवार होंगे।

आइआरसीटीसी की ओर से 11 रात-12 दिन के लिए विशेष पैकेज तैयार किया गया है। इसके लिए प्रति यात्री प्रति दिन 900 रुपये यानी 11 हजार 340 रुपये प्रति यात्री लिए जाएंगे। आइआरसीटीसी की ओर से यात्रा टिकट के साथ ही 11 रात व 12 दिन तक यात्रियों के सुबह के नाश्ते, भोजन, शाम का नाश्ते और रात के भोजन के साथ ही पैकेज के सभी शहरों में घूमने के लिए यातायात की व्यवस्था व रहने-खाने की व्यवस्था की जाएगी। दूसरे दिन सुबह सात बजे पहुंचेगी इलाहाबाद : इस संबंध में शुक्रवार को आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटकों के लिए स्लीपर कोच की व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन में 800 यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है। श्री कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को यह ट्रेन सुबह 11 बजे रक्सौल से चलेगी और सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी।

दूसरे दिन सुबह सात बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। यहां कुंभ स्नान कर दिन व रात का भोजन करने के बाद रात 10 बजे शिरडी के लिए रवाना होगी। यहां से नासिक में त्रयंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग, द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में ज्येार्तिलिंग, उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए वापस पाटलिपुत्र होते हुए रक्सौल पहुंचेगी। प्रत्येक कोच में रहेगी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था : इस दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन के प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था होगी। टूर गाइड भी अलग से रहेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि एक माह पहले शुरू की गयी आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन पूरी तरह फुल होकर रवाना हुई थी। श्रद्धालुओं की विशेष मांग पर कुंभ समेत इन तीर्थ स्थानों के लिए तीसरी मर्तबा इस आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है। इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अथवा दफ्तर में आकर की जा सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading