बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी में 12 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस ने एक BDC प्रतिनिधि और एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को भी नशे की हालत गिरफ्तार किया गया है। मुफस्सिल थाना के LTF टीम द्वारा लागतार पूरी रात शराबियो को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, जिस दौरान बक्सर के कृतपुरा,अखौरीपूर गोला, कर्मनाशा पुल पर धरपकड़ अभियान चलाया गया।

बता दें कि बिहार सरकार के नेतृत्व में एक तरफ़ जहां सभी कर्मियों और अधिकारियों ने शराब न पीने और न पीने देने की शपथ लिया था। पंचायत चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व प्रतिनिधियों ने भी शराब न पीने और न पीने देने की शपथ ली थी।

साथ ही तस्करों व शराबियों को पकड़वाने में प्रशासन की मदद का भी शपथ लिया था। लेकिन जितना BDC प्रतिनिधि नशे की हालात में पकड़े जाने पर चर्चा में नही है। उससे कहीं ज्यादा चर्चा में विद्यालय के हेडमास्टर साहब हैं। लोगों मे चर्चा है कि जब शिक्षा का ज्ञान देने वाले शिक्षक ही शराब पिएंगे तो बच्चो को क्या शिक्षा देंगे।

बताया गया कि जिसमें कमरपुर पंचायत के पूर्वी क्षेत्र के BDC प्रतिनिधि पवन कुमार व लक्ष्मीपुर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राम को कृतपुरा के पास से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बता दे पिछले दो दिनों से मुफस्सिल थाना के एन्टी लिकर टास्क फोर्स की टीम द्वारा शराब व शराबियों के प्रति अभियान चलाए हुए है।

एलटीएफ प्रभारी कुणाल कृष्ण ने बताया कि इस अभियान के तहत स्टेशन रोड से रोहतास दिनारा थाना के करंज गांव के लालबाबू सेठ, आरा दरियापुर के धनजी सिंह, रेलवे कॉलोनी बक्सर के विनोद कुमार, पांडेपट्टी के निखिल कुमार, चौसा के नन्दकिशोर शर्मा, यूपी देवकली के श्यामदत्त, लक्ष्मीपुर कृतपुरा निवासी पवन कुमार, ज्ञानदेव राम, सुरेंद्र राम व निर्मल राम शामिल हैं।