मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड स्थित संत जीसस मैरी स्कूल में चौथी बार कोरोना टीकाकरण को लेकर शिविर लगाया गया। इस शिविर में बारह साल से ऊपर के सभी बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया।
इससे पहले भी स्कूल में चार बार शिविर लगाकर बच्चों को टीका लगवाकर सुरक्षित किया जा चुका है। वहीं सरकार की ओर से आयोजित अल्बेंडाजोल पखवाड़ा भी मनाया गया। इसमें सभी बच्चे को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
विद्यालय के डायरेक्टर मुकूटमणि ने कोरोना टीकाकरण को लेकर मुजफ्फरपुर न्यूज का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि स्कूल का विश्वास है कि बच्चों को संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना है और चूंकि सरकार का यह कार्यक्रम है और बच्चों को सुरक्षित रखना है
वे अपने माता-पिता के दुलारे बच्चे है इसलिए हमलोगों ने काफी अनुरोध के बाद यह शिविर लगवाया कि यह बच्चे कोरोना से सुरक्षित हो जाए। इसमें बच्चे, अभिभावक व शिक्षक ने काफी सहयोग किया है।



