बिहारशरीफ के महान सूफी संत हजरत मखदूम साहब के आस्ताने पर आज से 660 वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी दरगाह पहुंचे जहां मखदूम साहब के मजार पर चादरपोशी कर बिहार के अमन चैन की दुआएं मांगी ।

इस मौके पर बड़ी दरगाह और खानकाह – ए – मोअजम्म में 4 करोड़ 57 लाख की लागत से निर्मित दो मुसाफिरखाना का उद्घाटन किया । इसके अलावे मखदूम साहब के दूसरे गद्दीनशी के संग्रहित उपदेश पर लिखी गयी पुस्तक गंजे – ए – लयफ्फा का भी विमोचन किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मखदूम साहब की ख्याति पूरे देश दुनिया में है ।

सलाना उर्स के मौके पर हजारों लोग इबादत करने के लिए यहां आते हैं । लोगों के ठहरने के लिए यहां दो मुसाफिरखाना का निर्माण कराया गया है ताकि यहां आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो ।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, मखदूम शाह के गद्दीनशीन पीर साहब , नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर एसपी अशोक मिश्रा के अलावे कई लोग मौजूद थे।
