बिहार-झारखंड की महिला उद्यमियों के लिए कोलकाता में कैंप, यूएस काउंस‍लेट की ओर से आयोजन

पटना। यूएस कांसुलेट जनरल कोलकाता की ओर से बिहार और झारखंड की महिला उद्यमियों के लिए बूट कैंप (गहन प्रशिक्षण) और शार्क टैंक स्‍टाइल पिचिंग इवेंट का आयोजन किया गया। अमेरिकन सेंटर कोलकाता में आरोह फाउंडेशन और नेक्‍सस स्‍टार्टटप हब के साथ आयोजित कार्यक्रम में पांच और छह मई को महिला उद्यमियों को अहम जानकारी दी गई।

अमेरिकी विदेश विभाग के वैश्विक विकास समृद्ध‍ि विभाग (Women Global Development Prosperety Initiative) की पहल पर अकादमी फॉर वूमेन (Academy for Women Entreprises) ने बिहार-झारखंड की चयनित महिला उद्य‍िमियों के लिए यूएस स्‍टाइल की आनलाइन शिक्षा की सु‍विधा पर चर्चा की।

बताया गया कि इसमें अं‍तिम रूप से चयनित प्र‍तिभाग‍ियों को अपने क्षेत्र के अलावा अमे‍रिका में व्‍यवसाय के अवसरों को बढ़ाने में सहायता करेगा। 90 महिला उद्य‍मियों ने एरिजोना वि‍वि से आनलाइन ड्रीमब‍िल्‍डर पाठ्यक्रम पूरा किया।

20 चयनित उच्‍च क्षमता वाली महिला उद्य‍मियों ने कोलकाता में एक बूटकैंप और शार्क टैंक स्‍टाइल पिचिंग सत्र में भाग लिया। इनमें से छह को पांच हजार डालर और एक को छह हजार डालर का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

 

अमेरिकी कांउसल जनरल मेलिंडा पावेक ने बताया कि जिस तरह से आप सबका सहयोग मिला है। उत्‍पादों को विकसित किया है। नई तकनीक सीखी है इससे गर्व है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.